पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ जिले में पेंशन लेने आए नेपाल के पेंशनरों की जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। भारत से लौटने के उपरांत नेपाल की सीमा पर यह हादसा हुआ, घटना में 05 नेपाल के लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन घायल हो गए। बताया जा रहा है हादसा नेपाल के झूलाघाट से गोठलापानी बीच दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड संख्या-10 बुढ्ढा के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत ने 5 दिन के लिए भारतीय सेना के नेपाली पूर्व सैनिकों के लिए पुल खोला था, सोमवार को भारत से पेंशन लेकर नेपाल के जुल्लाघाट से गोठलापानी जाने वाली जीप से अपने घरों को लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नेपाली बुजुर्गो से भरी जीप जब झूलाघाट से लगभग 7 किलोमीटर दूर पहुंची तो दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड-10 के बुढ्ढा के पास जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सुनर्या ,बैतड़ी निवासी 75 वर्षीय कलावती चंद, पाटन नगरपालिका निवासी 77 वर्षीय भगीरथ पांडेय, दशरथ चंद नपा बस्कोट निवासी 72 वर्षीय पार्वती चंद, सोही निवासी 70 वर्षीय पार्वती देवी चंद तथा दशरथ चंद नगरपालिका निवासी 58 वर्षीय कृष्णलाल लावड की दर्दनाक मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
