उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रसिद्ध रानी बाग स्थित शनि मंदिर में चोरों ने हजारों रुपए की नगदी, चांदी की प्लेट, छत्र, लोटा सहित कई सामान चुरा लिया और चोर इतने शातिर थे कि पहले माथा टेका और हाथ जोड़ा और फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- इस युवा चेहरे की भाजपा संगठन में समझी काबिलियत, बढ़ा कद,मिली ये अहम जिम्मेदारी
सुबह जब शनि मंदिर के पुजारी कमल गोस्वामी मंदिर पहुंचे तो मेन गेट के ताले टूटे हुए थे मंदिर के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था जिसकी सूचना मंदिर समिति के पदाधिकारियों को भी दी गई साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब देखा तो फुटेज में दो युवक मुंह पर मास्क लगाए दिख रहे थे, जिनके हाथों में एक सरिया का टुकड़ा भी था सीसीटीवी में यह चोर शनिदेव के सामने हाथ जोड़कर माथा टेकते दिख रहे थे जिन्होंने मंदिर में रखे तीन दान पात्रों में से करीब 10 से 12 हजार की नगदी, चांदी के 3 छत्र, एक चांदी की प्लेट, एक लोटा सहित अन्य सामान चोरी किया है वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें👉 भारत से पेंशन लेकर जा रहे नेपाली पेंशनरों की जीप खाई में गिरी, 5 की मौत, 6 गंभीर, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
