- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में स्वच्छता व हरियाली को दिया बढ़ावा, बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
नैनीताल,: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातःकाल ‘स्वच्छ उत्तराखण्ड’ अभियान की भावना को साकार करते हुए स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई, जिससे भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संचार हो सके।
मुख्यमंत्री ने सुबह के समय स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, विकास और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव आमंत्रित किए, जिससे प्रशासनिक निर्णयों में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस जनसंपर्क और पर्यावरणीय सहभागिता की पहल को आम जनता और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री की इस सहभागिता ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी से ही यह संकल्प पूर्ण हो सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

