नैनीताल : लाइफ जैकेट उतारी, बोट पर किया स्टंट_कुछ हुआ तो बदनाम होगी झील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लाइफ जैकेट उतारी, बोट पर किया स्टंट_कुछ हुआ तो बदनाम होगी झील..

उगतराखण्ड की नैनीझील में सैलानी न केवल नौकायन कर रहे हैं बल्कि वो जान हथेली में लेकर बोट में जानलेवा स्टंट भी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए लगाई गई जल पुलिस का कोई अता पता नहीं दिखा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश

नैनीताल की विश्व विख्यात नैनीझील में देश दुनिया से आए पर्यटक नौकायन का आनंद लेना अपनी पहली पसंद मानते हैं। झील में चप्पू और पैडल वाली नाव/बोट चलती हैं। चप्पू वाली को तो नाविक चलाते हैं, लेकिन पैडल वाली को खुद पर्यटक बीच झील में लेकर जाते हैं। नाविकों की सख्ती के कारण चप्पू वाली बोट के पर्यटक तो अनुशासन में रहकर लाइफ जैकेट भी पहनते हैं, लेकिन ये अनुशासन आपको पैडल बोट में देखने को नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद

शुक्रवार दोपहर कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट किराए पर ली और बीच झील में घूमते हुए निकल गए। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो खतरे से खाली नहीं था। बिना लाइफ जैकेट पहने ये पर्यटक दो पैडल बोटो में इधर से उधर करने के साथ बोट में खड़े होकर फोटोग्राफी करने लगे। हैरानी की बात ये है कि इन्हें न तो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात जल पुलिस ने टोका और न ही किसी नाविक ने टोका। अब ऐसे में कोई हादसा होता है तो ये जिम्मेदारी किसकी होगी ? झील में पहले ही लगातार लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें