उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उधम सिंह नगर ,जिले की जसपुर तहसील अंतर्गत अहमद नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध मजार को आज सुबह धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जसपुर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर क्षेत्र में एक सर्वे कराया था कि किन किन सरकारी भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक संरचनाएं कब्जा करने की नियत से बनाई गई है । इसी क्रम में उक्त अवैध मजार को चिन्हित करते हुए तीन सप्ताह पहले नोटिस जारी करते हुए भूमि संबंधी और निर्माण सम्बन्धी दस्तावेज दो सप्ताह में प्रशासन को दिखाए जाने का नोटिस यहां चस्पा किया गया था।
एसडीएम के मुताबिक नोटिस की समयावधि पूर्ण होने तक किसी के भी द्वारा उक्त अवैध संरचना के बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाई जाने के बाद आज सुबह उस स्थान से संरचना हो हटाया गया , कारवाई के दौरान उक्त अवैध मजार के भीतर किसी भी। प्रकार के कोई अवशेष नहीं मिले।
प्रशासन ने उक्त भूमि को समतल करते हुए अपना कब्जा ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने पिछले कुछ माहों से ऐसी करीब 6 सौ अवैध संरचनाओं को हटा कर सरकारी भूमि पर अपना कब्जा पुनः स्थापित किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी बार बार ऐसी अवैध संरचनाओं पर स्पष्ट बयान देते रहे है कि सरकारी भूमि पर हरी नीली चादर डाल कर कब्जे करने की कृत्य देवभूमि उत्तराखंड में सहन नहीं किए जायेंगे। श्री धामी ने कहा है कि अवैध कब्जेदार स्वयं हट जाए अन्यथा हम विधि पूर्वक बल पूर्वक ऐसे कब्जे स्वयं हटाने को बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि करीब 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि अवैध कब्जेदारों से खाली करवाई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
