उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त

रुद्रपुर, : धर्मांतरण के मामले में जिला स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को 14 जनवरी 2019 को जारी किए गए अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?

संबंधित व्यक्ति ने कमेटी के सामने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का लिखित बयान दिया था। धर्मांतरण के चलते जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की प्रदेश में संभवत पहली कार्रवाई है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि गदरपुर निवासी अरविंद सैनी पुत्र उग्रसेन ने एसडीएम को शिकायत दी। आरोप लगाया कि सुरेंद्र सागर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। आरोप की जांच में सामने आया कि राजन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

कमेटी की संस्तुति के बाद डीएम ने की कार्रवाई 14 जनवरी 2019 को जारी किया था प्रमाण पत्र

कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी चकरपुर बराखेड़ा ने धर्म परिवर्तन कर लिया लिया है। है। उसने सोशल मीडिया पर राजन मसीह नाम से आईडी बनाई है। एडीएम ने बताया कि हिन्दू धर्म के तहत अनुसूचित जाति से ईसाई धर्म अपनाने पर राजन को अनुसूचित जाति का लाभनहीं दिया जा सकता। एसडीएम गदरपुर की आख्या, जिला स्क्रूटनी कमेटी की जांच के बाद राजन का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त करने की डीएम से संस्तुति की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें