राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अभियान का किया शुभारंभ, 219 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

इस दौरान देहरादून जनपद की 219 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पांच वर्ष से अधिक समय तक सफलतापूर्वक दायित्व निभाने पर बधाई देते हुए राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनहित के फैसलों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और प्रभावी भू-कानून जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं…बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, निवेश, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां मिली हैं…जबकि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें