नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में कई जगह जंगलों के जलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । मनोरा, कोसी, रामगढ़, सूर्या गांव आदि रेंजों में लगातार बढ़ रही आग के बाद राज्य सरकार का हैलीकॉप्टर आज से आग बुझाने में जुटेगा । रविवार दोपहर से ही नैनीताल जिले के जंगलों में आग रिपोर्ट की गई । शाम होते होते आग कई जगह फैल गई । ज्यूलिकोट के जंगल में रात को लगी आग को बमुश्किल सवेरे तक काबू किया जा सका । जबकि कई जगह आग अभी भी अपना रौद्र रूप दिख रही है । आज से ही राज्य सरकार के हैलीकॉप्टर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू होगा ।
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- यहां टीकाकरण के बाद भी कर्मचारी हुआ संक्रमित, ऐसे रहे सावधान
नैनीताल में ज्यूलिकोट, डोलमार, भूमियाधार आदि क्षेत्रों के जंगलों में रात आग लग गई । तेज हवाओं ने आग को भड़काने और फैलाने का काम किया । आग की गति को देखते हुए वन विभाग ने अलग अलग टीमों के साथ दमकल विभाग को सूचित किया । वन विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में मनोरा रेंज के ज्यूलिकोट, सूर्या वन पंचायत, कोसी रेंज के विनायक और बजूनधूरा, ओखलड़ूंगा, पटलोट और रामगढ़ के गागर में आग की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं । वन विभाग और दमकल विभाग ने मिलकर अधिकतर घटनाओं पर काबू पा लिया है । डी.एफ.ओ. बीजू लाल टी.आर. ने बताया कि आज से ही राज्य सरकार का हैलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के लिए पहुंचने वाला है ।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- यहां चार दोस्तो की मौत का हुआ खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- गरीब परिवार की बेटी पर क्षेत्र के लोगो को है नाज, बॉक्सिंग में लाई देश के लिए मेडल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
