सफलता की कहानी — ‘रेशम नई पहल’ से पहाड़ की महिलाओं की बदली पहचान पहली बार बनाई जा रही है रेशम से पेंटिंग।
उत्तराखंड की पहाड़ियों में छिपी महिलाओं की प्रतिभा आज नई उड़ान भर रही है। ‘रेशम नई पहल’ स्वयं सहायता समूह न सिर्फ परंपरागत रेशम उद्योग को नया रूप दे रहा है, बल्कि महिला आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल भी बन चुका है।
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में समूह की कोषाध्यक्ष कविता ऐरी बताती हैं कि आमतौर पर रेशम को सूट और साड़ियों तक ही सीमित समझा जाता है, लेकिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से मिली प्रेरणा ने महिलाओं को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला दिया। इसी सोच के साथ समूह ने रेशम से पेंटिंग, एप्रन, दीवार घड़ियां और कई अनूठे क्रिएटिव उत्पाद तैयार किए—जो न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ये उत्पाद भारत में पहली बार इस स्वरूप में तैयार किए जा रहे हैं, जो पहाड़ की महिलाओं की रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में उत्तराखंड सरकार की योजनाओं की अहम भूमिका रही है। सरकारी नीति के तहत समूह को सहकारी बैंक से 0% ब्याज पर ₹5 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे कच्चा माल, मशीनें और विपणन व्यवस्था को मजबूती मिली। इस आर्थिक सहयोग ने न केवल समूह को स्थिरता दी, बल्कि आसपास की कई अन्य महिलाओं को भी इस पहल से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
आज ‘रेशम नई पहल’ समूह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेले, प्रदर्शनियों और बाजारों में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री कर रहा है। इससे महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जो महिलाएं कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, आज वे अपने हुनर के दम पर स्वरोजगार की पहचान बना रही हैं।
भविष्य को लेकर समूह का लक्ष्य स्पष्ट है—अपनी कला और उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना, ताकि उत्तराखंड की महिलाओं की मेहनत और हुनर वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेर सके।
यह कहानी सिर्फ रेशम उत्पादों की नहीं, बल्कि उन महिलाओं की है जिन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, सरकारी सहयोग और अपने आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की राह चुनी और यह साबित कर दिया कि अगर अवसर मिले, तो पहाड़ की महिलाएं भी सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
