हल्द्वानी निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला को समाजसेवा एवं सैनिक परिवारों के उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं वेटरन अचीवर्स मेडल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उनके द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद भी देश, समाज और विशेष रूप से सैनिक परिवारों के लिए किए जा रहे निरंतर योगदान की सराहना की गई। सेना अध्यक्ष ने कहा कि ले. कर्नल रौतेला का कार्य अन्य पूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान प्राप्ति के बाद युवा भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक द्विवेदी ने हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है कि यहां के एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला सदैव सामाजिक और सैन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं, जिससे वे समाज के लिए एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बन चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
