बिंदुखत्ता में गढ़कुंमु महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ
छोलिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में संस्कृति और परंपरा को सहेजते हुए पांच दिवसीय गढ़कुंमु महोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार, 21 दिसंबर को हाट कालिका मंदिर के समीप स्थित श्री हरी गार्डन एवं बैंकट हॉल में भव्य रूप से किया गया। यह महोत्सव 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव का उद्घाटन अपराह्न 1:00 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से आए स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक छोलिया नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
रविवार की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं युवा साथी उपस्थित रहे और पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आनंद लिया।
महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष भट्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने गढ़कुंमु महोत्सव को लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
