हल्दूचौड़: क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग की अव्यवस्था, आवारा गोवंश और अवैध नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर हल्दूचौड़ स्थित मथुरा पैलेस में रविवार को बड़ी सार्वजनिक बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल, युवाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही क्षेत्रीय विधायक और सांसद से मुलाकात कर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नेशनल हाईवे प्राधिकरण, पुलिस, पशुपालन विभाग, गौशाला संचालक और नागरिक शामिल होंगे। बैठक में तय किया गया कि तीनों समस्याओं का समाधान एक माह के अंदर होना चाहिए।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में समाधान नहीं हुआ….तो क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति, लालकुआं के माध्यम से शांतिपूर्ण बड़े जन आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में विधायक मोहन सिंह बिष्ट से मुलाकात की जाएगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी और युवा नेता सचिन फुलारा ने नशे के खिलाफ और आवारा गोवंश से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने खतरनाक सड़क कटों का मुद्दा उठाया और तकनीकी सुधार की मांग की। सभी वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं….बल्कि क्षेत्रवासियों के हित के लिए है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
