हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आजादनगर विद्युत फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधी नगर विद्युत फीडर में 70 प्रतिशत लाईन लॉस होने पर आयुक्त कुमाऊँ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
*विद्युत विभाग के अधिकारी प्रशासन की मदद के साथ टीमें गठित कर नियमित चैंकिग अभियान चलायें दोशी लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।*
*विद्युत विभाग के लाईन मैन जो क्षेत्रों में काफी वर्षो से कार्यरत है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए। उन्होंने कहा अधिकारियों के साथ ही उस क्षेत्र के लाईनमैनों की जवाबदेही भी तय की जायेगी।*
*आयुक्त ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे लाईन लॉस बहुतायत होता है उन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्राथमिकता दी जाए।*
विद्युत चोरी पाए जाने पर तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाय

आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कडी कार्यवाही की जाए। उन्हांने कहा विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करे। इस हेतु टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से विद्युत लेते है उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा बिजली चोरी को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सकेगा।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
