नैनीताल- उत्तराखंड के पहाड़ों में छुपा है पलायन से लड़ने का बेहतरीन राज । यहां की उपजाऊ माटी ने युवाओं के हाथ से सोना उगाकर उन्हें एक नए कल का सपना दिया है । नैनीताल जिले में फल पट्टी(फ्रूट बैल्ट)के नाम से प्रख्यात रामगढ़, नाथुवाखान और मुक्तेश्वर अपने फलों के लिए एक अलग पहचान रखते हैं । सदियों से यहां सेब, खुमानी, पुलम, नाशपाती आदि की पारंपरिक खेती की जाती है । लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां अनियंत्रित निर्माण होने के कारण फल उद्योग का स्तर गिर गया । क्षेत्रवासियों ने जमीनें बेचकर खेती बैंड कर दी और कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया । अब ऐसे में इस उपजाऊ जमीन से मीठे रसीले सेब गायब हो गए ।
उत्तराखंड- सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, लाश को शौचालय में दबाया
बड़ी नौकरी की फिराक में राज्य से पलायन करने के बाद रिवर्स पलायन कर मुक्तेश्वर लौटे गौरव शर्मा ने हाई डेनसिटी एप्पल ऑर्चर्ड लगाया है । इटली, हॉलैंड में होने वाले एप्पल मुक्तेश्वर में उगाए । उन्होंने बताया कि आम तौर पर फलदार वृक्ष का पौधा लगाने के बाद वो 8 वर्ष में फल देता था लेकिन इस खेती से दो वर्ष में ही दे देता है । उन्होंने इन पौंधों को फरवरी 2018 में लगाया था जो अब फल देने लगे है ।
हल्द्वानी- शहर में 9 और कंटेनमेंट जोन बने, यहां से रहे दूर, जिले में आंकड़ा पहुचा 926
उन्होंने बताया कि वो हिमांचल से गाला, डेलिशियस(सुपर चीफ)समेत कुल नौ वैरायटी के पौंधे लाए थे जिसमे से उन्होंने बैस्ट दो पर ध्यान दिया । बताया कि ये सौ प्रतिशत सर्टिफाइड ऑर्गेनिक एप्पल फार्मिंग है जबकि हिमांचल में ऑर्गेनिक फार्मिंग अब शुरू हुई है । इन सेबों की मंडी में बहुत मांग है और उनका पूरा माल पहले से ही बुक हो गया है । इसका साइज, रंग और स्वाद भी मीठा है । उन्होंने बताया कि खेतों को सींचने के लिए उन्होंने 6 लाख लीटर पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जमा किया है और खाद भी खुद बनाते है । गौरव ने बताया कि इससे गांव के लगभग 22 लोगों को डायरेक्ट और इतने ही लोगों को इनडाइरेक्ट रोजगार मिलता है ।
उत्तराखंड- यहां क्वॉरेंटाइन के 2 महीने बाद दो लोग पॉजिटिव, डॉक्टरों का भी सर चकराया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
