ऋषिकेश- उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को बोरे में बंद करके घर के शौचालय के गड्ढे में दबा दिया इस घटना के खुलासे ने हर किसी को चौंका कर रख दिया।
हल्द्वानी- शहर में 9 और कंटेनमेंट जोन बने, यहां से रहे दूर, जिले में आंकड़ा पहुचा 926
पुलिस के मुताबिक 1 जुलाई को कुसुम राठी ने बापू ग्राम में रह रहे अपने बेटे नरेंद्र राठी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस शहर में इधर-उधर नरेंद्र राठी को तलाश रही थी वही नरेंद्र राठी की पत्नी पूजा का कहना था कि नरेंद्र राठी पर काफी उधार है लिहाजा वह इधर उधर जाता रहता है। इस बीच 20 जुलाई को लापता नरेंद्र के मोबाइल से उसकी पत्नी पूजा और मां कुसुम को कॉल आई पुलिस ने मोबाइल पर अमन नाम के एक युवक और पूजा की आईडी पर मिले सिम कार्ड का प्रयोग सर्विलांस के जरिए होना पाया। जिसके बाद पुलिस ने अमन और लापता युवक नरेंद्र राठी की पत्नी पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो एक के बाद एक राज खुलते गए।
उत्तराखंड- यहां क्वॉरेंटाइन के 2 महीने बाद दो लोग पॉजिटिव, डॉक्टरों का भी सर चकराया
पुलिस के मुताबिक पूजा और अमन के बीच में प्रेम प्रसंग था इस दौरान नरेंद्र राठी को अपने बीच से हटाने के लिए दोनों ने गला दबाकर नरेंद्र राठी की हत्या कर दी और लाश को बोरे में रखकर घर के शौचालय मैं सीट के नीचे दबा दिया और टूटी हुई सीट और टाइल को बदल कर वहां सबूत मिटाने को नई सीट और टाइल लगा दी।
BREAKING NEWS- राज्य में बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, आज आये 244 मामले, आंकड़ा पहुंचा 5961
पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर जब घर में शौचालय को खोदा गया तो अंदर बोरी में बंद लाश देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। पुलिस ने आरोपी अमन और पूजा को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तराखंड- यहां जेल में कोरोना की दस्तक, 6 कैदी संक्रमित, मचा हड़कंप

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
