हल्द्वानी – 21 वां कारगिल शौर्य दिवस कोविड-19 लागडाउन के चलते सादगी से मनाया गया। नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा तथा अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेनि. आरएस धपोला ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीद सैनिकों के सम्मान मे सलामी दी तथा मातमी धुन बजाई। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीद जवानों को श्रद्वांजलि दी।
उत्तराखंड- सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, लाश को शौचालय में दबाया
अपने सम्बोधन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि कारगिल युद्व में उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुये थे, जिसमे से जनपद नैनीताल के पांच वीर जवानों ने कारगिल युद्व मे अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढाया। उन्होने कहा कि भारतीय सेना पूरी तत्परता और सजगता के साथ देश की सीमाओं पर सजग है।

हल्द्वानी- शहर में 9 और कंटेनमेंट जोन बने, यहां से रहे दूर, जिले में आंकड़ा पहुचा 926
अपने सम्बोधन में अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) एसएस जंगपांगी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की धरती है, लगभग प्रत्येेक परिवार से एक व्यक्ति सेना में है। कुमाऊं एवं गढवाल रेजीमेंट के वीर सेनानी हमारे गौरव है। उन्होने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान एवं उनकी सेवाओ को कभी भुलाया नही जा सकता।
उत्तराखंड- यहां क्वॉरेंटाइन के 2 महीने बाद दो लोग पॉजिटिव, डॉक्टरों का भी सर चकराया
अपने सम्बोधन मे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला ने कहा कि कारगिल विजय दिवस-शौर्य दिवस कारगिल युद्व के सभी नायकों, वीर शहीदों तथा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सैनिकों के प्रति श्रद्वा,आभार एवं सम्मान की अभिव्यक्ति का विशेष दिन है।
नैनीताल- मुम्बई की नौकरी छोड़ी और मुक्तेश्वर में आत्मनिर्भर बन लाखों के सेब उगाए
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी विवेक राय,सेनि.कर्नल बीडी काण्डपाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पराशर, उपनिदेशक सूचना योेगेश मिश्रा ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्वांजलि समारोह में बिमला चंद, दीप चन्द्र पाण्डे,ताराचन्द्र जोशी, एसएस रौतेला,नरेन्द्र सिह बोरा, कैलाश चन्द्र, शंकर सिह, जगतसिह बोरा, हरीश कुमार, हुकुम सिह कुंवर मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी तथा मास्क का अनुपालन किया गया तथा सभी को सेनेटाइज भी किया गया।
BREAKING NEWS- राज्य में बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, आज आये 244 मामले, आंकड़ा पहुंचा 5961
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
