नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में चल रहे नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती देखने लायक होती है, लेकिन कोरोना काल के कारण खचाखच भरे रहने वाला मंदिर वीरान रह गया । भक्तों ने घर मे बैठकर लाइव माध्यमों से ही संध्या आरती का आनंद लिया । पांचों पहरों की एक सबसे महत्वपूर्ण संध्या आरती को देखने के लिए हिन्दू ही नहीं बल्कि दूसरे धर्मों के अनुयायी भी हमेशा तत्पर रहते हैं । ऐसे में पुराणों में स्थान रखने वाले नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर से गूंजने वाली आरती की आवाज का अपना अलग ही महत्व है ।
उत्तराखंड- हर 2 दिन में एक हजार का आंकड़ा पार कर रहा है कोरोना, जानिए क्यों है सतर्क रहने की जरूरत
मल्लीताल में नैनीझील के ठीक किनारे बने नयना देवी मंदिर में सैकड़ों वर्षों से हर नन्दा देवी महोत्सव के दौरान संध्या के समय पंच आरती की गूंज सुनाई देती थी । इस आरती को देखने के लिए विश्वभर से हजारों लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहते थे । लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कठोर नियमों के कारण मन्दिर में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई । यहां तक मंदिर में मीडिया भी प्रवेश नहीं कर सका ।
हल्द्वानी- छात्र संघ के इस नेता की सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत, ऐसे हुआ हादसा
आयोजक समिति की तरफ से रखे गए मुख्य पुजारी ने बताया कि संध्या आरती को पानी और धूप के बाद विषम संख्या में धूप और बत्तियों से माँ की आरती की जाती है । इसके बाद पुष्प और गंगाजल से आरती की जाती है । माँ के चरणों से शुरू होने वाली संध्या आरती पांच चरणों में अंत में वस्त्र यानी कपड़ा चढ़ाकर पूर्ण की जाती है । माँ को प्रसन्न करने के लिए आरती को सिर से चरणों तक लाया जाता है । इसके बाद भक्तों को प्रशाद वितरित किया जाता है । इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से भक्तों की अनुपस्थिति के चलते ये केवल एक आयोजन बनकर रह गया है ।
नैनीताल- बिजली ठीक करने पोल पर चढ़े लाइन मैन को ऐसे मिली मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत 
