नैनीताल जिले में गुलदार का आतंक, चार दिनों में दूसरी महिला बनी शिकार
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चमोली गांव में मंगलवार दोपहर चारा लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मृतका की पहचान पान सिंह चिलवाल की पत्नी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी चमोली गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन तथा वन विभाग की टीमों को मौके पर बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई।
विधायक कैड़ा ने कहा कि धारी–ओखलकांडा क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने वन विभाग से तत्काल ठोस कदम उठाने, गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि शुक्रवार से मंगलवार के बीच महज चार दिनों में धारी–ओखलकांडा क्षेत्र में यह गुलदार के हमले की दूसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
प्रशासन और वन विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, वहीं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
