नैनीताल- जिलाधिकारी नैनीताल , धीराज सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड सम्बन्धी बैठक आयोजित हुई। जिसमे जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वैक्शीेनेशन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। सभी उपस्थिति अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को आपसी समन्वय से शतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एंव रामनगर को निर्देशित किया गया कि निजी विद्यालयों के साथ बैठक आयोजित कर सभी पात्र बच्चों को वैक्शीनेशन हेतु प्रेरित किया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी कोविड केयर सैन्टर एवं आक्सीजन प्लान्ट आदि का समुचित रखरखाव करते हुये अनुश्रवण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। कोविड की रोकथाम एंव बचाव हेतु आम जनता को मास्क एंव सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाय।
विद्यालयों मे किसी भी बच्चे में कोराना के लक्षण पाये जाने की स्थिति में तुरन्त आइसोलेट किया जाय। उक्त बैठक में धीराज सिंह गर्ब्याल जिलाधिकारी नैनीताल, डा0 संदीप तिवारी मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल, डा0 भागीरथी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल , के0एस0रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी एंव समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
