भवाली – नैनीताल में स्थित बाबा नीम करौली का कैंची धाम दिन प्रतिदिन लोगों की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है. बाबा के दर पर पहुंचकर कई नामी हस्तियां और खिलाड़ी अब तक बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं. क्रिकेटर विराट कोहली हो या फिर फिल्मी जगत से जुड़े सितारे बाबा नीम करौली के दर्शन कर चुके हैं. वहीं आज मंगलवार सुबह 10 बजे भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना कैंची धाम पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि अचानक सुरेश रैना महाराज के दर्शन के लिए सुबह सुबह कैंची धाम पहुंचे. उन्होंने मास्क पहना हुआ था जिस वजह से लोग उन्हें पहचान नहीं पाए. मंदिर में आकर उन्होंने महाराज के दर्शन किए. जिसके बाद उन्होंने कैंची धाम के ऑफिस में जाकर भैय्यू दा से मुलाकात की और महाराज के बारे में जानकारी ली. भैय्यू दा ने उन्हें महाराज की तस्वीर और कैंची धाम का प्रसाद भेंट किया.।
सुरेश रैना ने बताया कि उनकी कई सालों से बाबा के दर्शन करने की काफी इच्छा थी. आज बाबा ने उन्हें अपने धाम बुला लिया. जल्द वो अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन करने आएंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा और मन को शांति का अनुभव प्राप्त हुआ. उनकी और उनके परिवार की बाबा के प्रति काफी आस्था है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट 

