नैनीताल – नैनीताल नगर के अंतर्गत रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने नगर के 7 चौराहों-तिराहों में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी और कार्यों में विभिन्न विभागों के समन्वय में आ रही समस्याओं का समाधान किया।
उन्होंने तल्लीताल डाट के पास यूपीसीएल को पोल को हटाने और नयी जगह चिन्हीकरण करने के साथ ही 15 दिनों के भीतर पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को डाट के समीप हेरिटेज भवन और पोस्ट आफिस के अधिकारियों को समंवय बना कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को कहा कि उक्त कार्य मार्च माह तक पूर्ण कराए जाने हैं ।
एसबीआई तिराहे के पास चैक पोस्ट को पीछे, सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ीकरण करने, मस्जिद तिराहे को चौड़ीकरण के साथ बेहतर लाइट, पेंटिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। चीना बाबा मंदिर के पास बाथरुम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही। मनूमहारानी होटल के पास विद्युत पोल हटाने और लोनिवि- यूपीसीएल के अधिकारियों को आपसी समंवय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एस पी क्ाइम ड़ा जगदीश चंद्,सीओ विभा दीक्षित समेत नगर पालिका, लोनिवि आदि के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

