नैनीताल –कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ माह पुरानी फाइलांे का कार्य एक ही दिन में पूरा करने , डिस्पैच रजिस्टर में पंत्राक छोड़ने, पत्र प्राप्ति एवं डिस्पैच का दिनांक स्पष्ट रूप से न पाये जाने के आलावा कई खामियां मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्हांेने सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने 154, 157 के अन्तर्गत भूमि का क्रय विक्रय की कई पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को लम्बित एवं निस्तारित पत्रावलियों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिये हैं कि कोई भी पत्रावली बिना तारीख के न चलाई जाये तथा पत्रावलियों ओवरराइंिटंग न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे। यदि यह प्रकरण दोबारा पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंजाराम, शिवचरण द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी परितोष वर्मा आदि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी 

