हल्द्वानी/लालकुआं। वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 लालकुआं में लकड़ी की नीलामी में लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर वन विकास निगम के विपणन प्रबंधक ने जहां वन निगम डिपो संख्या 5 के 4 अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति दे दी है, वही 3 अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तहरीर भेज दी है। बिलों में हेराफेरी कर इस घपले को अंजाम दिए जाने की पुष्टि के बाद चार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई वर्तमान में गतिमान है।
लालकुआं स्थित डिपो संख्या 5 में बड़े घपले की गोपनीय सूचना मिलने के बाद हरकत में आए वन विकास निगम के अधिकारियों ने आनन-फानन में मामले की जांच बिठाई, जिसमें प्रभागीय विपणन प्रबंधक द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टिया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाने का घोटाला सामने आ गया, पता चला कि विभागीय कर्मचारी और अधिकारी आपसी सांठगांठ के चलते 5 लाख रुपए रकम का बिल महज 3 लाख रुपए का बना रहे थे, आनन-फानन में जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई, जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं महेश चंद्र आर्य ने प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन करते हुए 24 अगस्त तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, उन्होंने कहा कि वन विकास निगम की नीलामी के प्रपत्र में कूट रचित तरीके से छेड़छाड़ कर कम रकम का बिल बनाने के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है, जिस पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई होनी तय है।
क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र आर्य ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल निलंबन एवं मुकदमे की कार्रवाई गतिमान है, जल्द ही बड़े स्तर की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी के साथ अन्य डिपो में भी इस तरह की हरकत ना हुई हो इसी आशंका को लेकर जांच टीम विस्तृत जांच करेगी। इधर प्रभागीय विपणन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के अनुसार उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। तथा 4 अधिकारी एवं कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति करते हुए 3 अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कूटरचित तरीके से किए गए घोटाले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तहरीर भेज दी है, जिस पर जल्द ही मुकदमा पंजीकृत हो जाएगा।
इधर वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 में हुए उक्त घोटाले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, साथ ही वन निगम कर्मचारी एवं अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
