नैनीताल :जनपद में अवैध तरीके से मार्गों पर लगाए गये पोस्टर, होर्डिंग्स, यूनिपोल तथा बैनर लोक सम्पत्ति विरूपण अधिनियम एवं उत्तराखण्ड नगर निगम नियमावली 2015 विघमान नियमों के तहत अवैध होर्डिंग हटाना सुनिश्चित करें अधिकारी। जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद के पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न कम्पनियों राजनैतिक व्यक्तियों, दलों, शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु अवैध रूप से बडे-बड़े पोस्टर, होर्डिंग्स, यूनिपोल लगाकर शहर की खूबसूरती को प्रभावित किया जा रहा है जिससे कारण अनियमित और अवैध होर्डिंग्स से दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त,लोनिवि,एन एच, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई, एनएचएआई तथा जनपद की सभी नगरपालिकाओं के अधिकारियों को अवैध होर्डिंग,यूनिपोल और स्टैंडिंग ढांचों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लगे होर्डिंग राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं,सार्वजनिक स्थानों से शीघ्र हटाना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक दिवस की कृत कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत करना भी सुनिश्चित करें।
*जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण भी करें और जहां भी बिना अनुमति के विज्ञापन सामग्री लगी हो, वहां तुरंत कार्रवाई कर उसे हटाना सुनिश्चित करें।*
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

