नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जनपद में 19 मार्च, 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

कृपया उपरोक्त विषयक राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के पत्रांक संख्या 158/SEOC/73/IMD (2015) दिनोंक 18 मार्च, 2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा निदेशक, भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 18 मार्च, 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 19.03.2026 को जनपद में “Orange Alert” की चेतावनी जारी की गयी हैं जिसमे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने/झक्कड (वायु गति 50-60 Km/H) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस स्थिति में जनपद में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं:-

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बस्ता जाये।

  1. 2. आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित तहसील आपदा कन्ट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से क्षति सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये।
  2. आपदा प्रबन्धन-IRS प्रणाली अन्तर्गत नामित समस्त जनपद/तहसील स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी एवं अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगें। 4. NH, PWD, PMGSY, ADB आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सुनिश्चित करेंगें।

  1. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बनें रहेगें।
  2. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेगें।
  3. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगें।
  4. अधिकारीगण बरसाती, छाता टार्च, हैलमेट, तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु कार्यवाही करेंगें।
  5. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
  6. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधनी बरती जायें।
  7. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जायें।
  8. जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिंट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगें।
  9. भू-स्खलन संवेदनशील मार्गो पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
  10. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा सूचना DEOC / जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड

कक्ष के फोन नं 05942-231178/79/81, टोल फ्री नं. 1077 एवं SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334 टोल फ्री नं. 1070 एवं 8272080884 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेगें।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें