हल्द्वानी – मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में दिनांक 06/10/2022 (गुरुवार) को आरेन्ज अलर्ट तथा दिनांक 07/10/2022 (शुक्रवार) को हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है तथा क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। विशेषतः जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के निर्देश दिए, वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने को कहा गया हैं।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जे0सी0बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला/परगना/विकासखण्ड एंव संबधित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
