- भवाली निवासी सुबोध ने फतेह की माउंट रुद्रगैरा पर्वत चोटी।
- एवरेस्ट त्रिशूल सहित सहित अभी तक दो दर्जन से ज्यादा पर्वत किये है फतेह –
- एस एस बी में फील्ड अफसर के पद पर है तैनात।
भवाली। एस एस बी के अभियान दल में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊँचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया है अभियान दल का नेतृत्व नगर निवासी एस एस बी में फील्ड अफसर सुबोध चंदोला ने किया भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ,अभिगामीन,गंगोत्री वन,भगीरथी टू,त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फेहरा चुके है अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैम्प में ही रुके जहा से आठ सदस्य पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया।

अभियान के तहत 14 सितम्बर को रुद्रगैरा बेस कैम्प से रवाना होने के बाद 22 सितम्बर सुबह 10:30 पर दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया जिसके बाद 22 सितम्बर की देर शाम रुद्रगैरा बेस कैम्प पहुचने के साथ ही 27 सितम्बर को गंगोत्री वापस पहुचे फील्ड अफसर सुबोध ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश ठंड सहित काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा अभियान दल में शामिल रहे जिनमे फील्ड अफसर सुबोध चंदोला मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी आरक्षी नरेंद्र सिंह दिलदार सिंह प्रदीप सिंह प्रबल प्रताप सिंह अरविंद कुमार घाघरे इंद्र सिंह सिंह शामिल रहे।उनकी इन उपलब्धि पर नगरवासियो सहित उनके परिवाजनों गुरुजनों के हर्ष व्यक्त किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
