Nainital News – उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में गांव का है जहां पर एक आदमखोर गुलदार ने एक और बालिका को निवाला बना दिया है घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोज व्याप्त है। ब्लॉक में 10 दिन में गुलदार के हमले से तीन लोगों की मौत की यह तीसरी घटना है।
जानकारी के मुताबिक भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में चारा काट रही किशोरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। किशोरी का शव दो किमी दूर से बरामद कर लिया गया है। किशोरी की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है।
तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए गुलदार ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। बालिका के चिल्लाने के बाद परिजनों ने शोर शराबा किया तो बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गये है। 10 दिन मे गुलदार के हमले मे तीसरी मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
ब्लॉक प्रमुख डाॅ हरीश सिंह बिष्ट ने सरकार से इस मामले में हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने की मांग की है।
पहले दो घटनाओं के बाद वन विभाग के द्वारा क्षेत्र मे नियमित गश्त और पिंजरे लगाने के दावे किये गए थे, लेकिन गुलदार ने सभी व्यवस्थाओं को धता बताकर एक किशोरी को निवाला बना दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
