हल्द्वानी– काम के दबाव में एक युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो उसने पिता को बताया। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
डी ब्लाक जेके पुरम छोटी मुखानी निवासी समर विजय की बेटी आकांक्षा मडवाल (22 वर्ष) ऑनलाइन जॉब करती थी। आकांक्षा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ऑन लाइन जॉब को लेकर काफी परेशान थी और डिप्रेशन में चली गई थी। सोमवार आकांक्षा ने पिता को खाना खिलाया।
देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह पिता के पास पहुंची और पाउडर खा लेने की बात कही। यह सुन परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां उसकी उपचार शुरू हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
डेढ़ माह पहले कार में मिली थी दोस्त की लाश
हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र में बीती एक नवंबर को पार्थ की लाश उसी की कार में मिली थी। पार्थ और आकांक्षा में अच्छी दोस्ती थी। मौत से पहले रात से लापता पार्थ के शव तक सबसे पहले पहुंचने वाली आकांक्षा ही थी। आकांक्षा, पार्थ मौत से हतप्रभ और परेशान थी। जांच में पता लगा कि पार्थ की हत्या की गई थी और इस मामले में पार्थ के दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। अब अचानक आकांक्षा के आत्मघाती कदम से दोनों परिवार सदमे में हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
