नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है । ठंड के मौसम में नाले में लावारिश हालत में नवजात मिलने के बाद नाबालिग पर आरोप लगे थे, जिसने आत्महत्या कर ली, लेकिन उसकी डी.एन.ए.रिपोर्ट नैगेटिव आई थी ।फरवरी माह में नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में एक नवजात बालिका ठण्ड से ठिठुरती मिली थी, जिसे क्षेत्रवासी अस्पताल ले आए थे । बालिका का इलाज चल ही रह था कि लोकलज्जा से छुपी नाबालिग ने बच्ची पर अपना दावा कर दिया । नवजात का बाप होने का आरोप नाबालिग राहुल पर लगा जिसके बाद उसका डी.एन.ए.टैस्ट लिया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया । राहुल 29 फरवरी को जमानत पर छूटकर घर आया । राहुल ने 17 अप्रैल को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली ।
हल्द्वानी- गायक डॉ राकेश रयाल का ‘जाणु छो बॉर्डर प्यारी’ गीत हुआ रिलीज, आप भी ले आनंद
मृतक राहुल के स्टाफ हाउस निवासी पिता रमेश प्रसाद ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नाबालिग मां के परिजनों ने राहुल के जमानत पर घर आने के बाद उसपर शादी का भारी दबाव बनाया । रमेश ने कहा कि उनके बेटे पर अनावश्यक दबाव दिया गया जिससे वो अवसाद में चला गया और उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया । उन्होंने नाबालिग मां के पिता, माँ, भाई, जीजा, जीजा के भाई और पडोसी महिला के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
