मसूरी : मसूरी उप जिला चिकित्सालय में एक वर्षीय बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों को अस्पताल प्रशासन ने खारिज कर दिया है…अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. खजान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यीय समिति और सीसीटीवी फुटेज की जांच में डॉक्टरों या अस्पताल स्टाफ की लापरवाही सामने नहीं आई।
सीएमएस के अनुसार 29 जून की सुबह करीब 5 बजे बच्चे को उसके परिजन अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे…उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एक अन्य मरीज का इलाज कर रहे थे। करीब 2 से 3 मिनट के भीतर बच्चे की भी जांच की गई और आवश्यक उपचार शुरू किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे का पहले से एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था और उसे उम्र के हिसाब से ज्यादा दवाइयां…जिनमें स्टेरॉयड भी शामिल थे…दी जा रही थीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने कुछ दवाइयों में बदलाव किया और परिजनों को सुबह बाल रोग विशेषज्ञ से जांच कराने तक अस्पताल में रुकने की सलाह दी।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजन डॉक्टरों की सलाह माने बिना बच्चे को लेकर अस्पताल से चले गए और बाद में उसे दूसरे अस्पताल ले गए…जहां उसकी मौत हो गई। उस अस्पताल में क्या इलाज हुआ…इसकी जानकारी मसूरी अस्पताल के पास नहीं है।
सीएमएस ने कहा कि बिना पूरी जानकारी के अस्पताल और डॉक्टरों पर आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने मीडिया और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही निष्कर्ष निकालें।
उन्होंने यह भी बताया कि मसूरी उप जिला चिकित्सालय में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं…जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई 