रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में एक सरकारी शिक्षक के आय प्रमाण पत्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि संबंधित प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कहीं किसी सरकारी योजना या अन्य लाभ लेने के लिए तो नहीं किया गया।
जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी रवि दास ने शिकायत दर्ज कराई है कि जसपुर ब्लॉक में तैनात एक सरकारी शिक्षक ने वर्ष 2013 में अपनी वार्षिक आय मात्र 6 हजार रुपये दर्शाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया था। शिकायत में दावा किया गया है कि उस समय शिक्षक सरकारी सेवा में कार्यरत था और उसकी वास्तविक आय इससे कहीं अधिक थी।
शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने शिक्षा विभाग से संबंधित अभिलेख मांगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी में पुष्टि हुई कि संबंधित व्यक्ति वर्ष 2013 में परिषदीय विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत था।
अब अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि आय प्रमाण पत्र का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसका इस्तेमाल आरटीई प्रवेश, छात्रवृत्ति, सरकारी योजना या किसी अन्य वित्तीय लाभ के लिए तो नहीं हुआ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की गई है। संबंधित व्यक्ति के वर्ष 2013 में सहायक शिक्षक होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
