खटीमा : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई…जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक दोनों आग की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया…जबकि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनकी शिनाख्त और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि टैक्सी कार सीएनजी से चलती थी और आग लगने की एक वजह यह भी हो सकती है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन
उत्तराखंड: हादसा या हत्या? कार में मिली टेंट कारोबारी की लाश, सिर-गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
देहरादून:(बड़ी खबर) BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत को मिली जगह, बनाया गया ….
हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा 
