नैनीताल : 130 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना इकोलॉजिकल कुमाऊँ की ओर से 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक देवकटिया ग्राउंड…पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 69 पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी।
भर्ती में उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं शेफ, धोबी, दर्जी, उपकरण मरम्मतकर्ता, नाई, लोहार, क्लर्क, बढ़ई और हाउस कीपर सहित अन्य सभी पदों पर पूरे भारत के भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकेंगे।
3 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी…जबकि 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 5 से 8 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से देवकटिया ग्राउंड में शुरू होगी।
इच्छुक पूर्व सैनिक और पात्र महिला कर्मियों से निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी,पात्रता और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
