उत्तराखंड के 187 युवाओं का सपना हुआ पूरा सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थी और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ सरकारी नौकरी का दस्तावेज नहीं…बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास और जनसेवा की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं…बल्कि उसके काम, व्यवहार और जनता के प्रति संवेदनशीलता से होती है।

उन्होंने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे और 71 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 182 अभ्यर्थियों का चयन हुआ…जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में आने वाले हर नागरिक को सम्मान और समय पर समाधान मिलना चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके चलते युवाओं का भर्ती परीक्षाओं पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर देना है…ताकि उन्हें नौकरी के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने सभी नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी…निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्व निभाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें