रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र के एक प्लॉट में पड़े मिले शव की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में हुई है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। सूचना पर पत्नी भी मायके से रुद्रपुर पहुंच गई है।
सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मूल रूप से ग्राम मोहम्मदपुर थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद यूपी निवासी राकेश उर्फ पंकज (35 वर्ष) जगतपुरा, अटरिया रोड पर एक किराए के मकान में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात राकेश का शव सिडकुल क्षेत्र के ए ब्लॉक के खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी गई। राकेश की पत्नी मुनिता देवी अपने मायके शाहजहांपुर गई थी। सूचना पर वह रुद्रपुर पहुंची। मुनिता ने बताया कि 22 मई को उसकी बहन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पति राकेश और बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। शादी के बाद 24 मई को राकेश वापस रुद्रपुर आ गए। कुछ दिनों बाद उनकी भतीजी की फर्रुखाबाद में शादी है। भतीजी की शादी में उन्हें भी जाना था। इसके लिए राकेश को शनिवार को पहले शाहजहांपुर आना था। इसके बाद पूरा परिवार के फर्रुखाबाद जाने वाला था। वहीं इससे पहले ही राकेश की किसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) बारह दस्तावेज ‘एसआईआर’ में लगाएंगे ‘नैया पार’
देहरादून :(बड़ी खबर) यहां DM बने 96 होम स्टे किए निरस्त
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में 2.32 लाख राशन कार्डों का होगा सत्यापन
उत्तराखंड: आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
देहरादून :(बड़ी खबर) इन छात्रों को कराया जाएगा उत्तराखंड दर्शन
उत्तराखंड: यहां युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 में होमस्टे स्वामी नदारद
हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी
नैनीताल:(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश पर 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मीडिया 11 ने की शानदार वापसी, सीरीज 2-2 से बराबर 

