⚠️ जनहित में महत्वपूर्ण सूचना
🚧 देहरादून–मसूरी मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

देहरादून–मसूरी मार्ग स्थित पानीवाला बैंड पर अत्यधिक वर्षा के कारण मार्ग पर पूर्व निर्मित दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत उप जिला मजिस्ट्रेट, मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित किया गया है।
🛠️ संबंधित विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कर आमजन के सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
📢 यात्रियों से अपील—
🌧️ अत्यधिक वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
🚗 यात्रा से पहले मार्ग एवं मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
⚠️ भूस्खलन एवं क्षतिग्रस्त मार्ग वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
🚧 प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें।
🙏 किसी भी प्रकार का जोखिम लेकर यात्रा न करें।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आम जनमानस से अपील है कि बरसात के मौसम में सुरक्षित रहकर यात्रा करें। मौसम एवं सड़क की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
जनहित में जारी।

उत्तराखंड #देहरादून #मसूरी #मसूरीमार्ग #पानीवालाबैंड #मानसून #सुरक्षितयात्रा #जनहितमेंजारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
