सावधान! वरिष्ठ नागरिक कार्ड के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी, एक कॉल से खाली हो सकता है खाता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सितारगंज। साइबर ठगों ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक को अपने जाल में फंसा लिया। ठग ने वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने के नाम पर बैंक खाते और एटीएम से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद पीड़ित के खाते से 3.77 लाख रुपये निकाल लिए गए।

वार्ड नंबर-11 निवासी राम आसरे मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की सितारगंज शाखा में बचत खाता है। बुधवार दोपहर करीब 12:04 बजे उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम विवेक दास बताते हुए खुद को पीएनबी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
Ad

फोन करने वाले ने वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने की बात कही। उसने कार्ड से कई तरह की सुविधाएं मिलने का भरोसा भी दिलाया। उसकी बातों में आकर राम आसरे ने अपने दोनों बैंक खातों और एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत

कुछ समय बाद जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो उनके होश उड़ गए। खाते से 3.77 लाख रुपये की रकम निकल चुकी थी।

ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ठगी गई रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने जिस नंबर से फोन किया था और रकम निकालने के लिए अपनाए गए तरीके की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें