हल्द्वानी- देश के कई राज्यों में एवियन इनफ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण एवं इससे कई पक्षियों के मरने की खबर आ रही हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के सितारगंज के बैगुल, ढौरा व नानक सागर तथा शारदा सागर जलाशय में सर्दी के मौसम में सैंकड़ों की संख्या में सैलानी पक्षी प्रवास करते हंै। इस क्षेत्र में देश विदेश से आने वाले सैलानी पक्षियों के प्रवास कारण एवियन इनफ्लूएन्जा के संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 पहाड़ की बेटी ने सेनेटरी पैड का बनाया पहाड़ी ब्रांड, महिलाओं को भी ऐसे दिया स्वरोजगार, आप भी जुड़े इस मुहिम से.
इसके मध्यनजर तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के निर्देशानुसार अब ड्रोन के माध्यम से इन जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की एवियन इनफ्लूएन्जा के लिए माॅनिटरिंग प्रति सप्ताह दो दिन की जायेगी। ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की एरियल विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर सघन विश्लेषण किया जायेगा। इससे एवियन इनफ्लूएन्जा के किसी भी प्रकरण के संज्ञान में आने के उपरान्त रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड-(अच्छी खबर)-NIOS डीएलएड भी कर सकेंगे शिक्षक भर्ती में आवेदन, पढिय़े पूरी खबर
इसके अतिरिक्त तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के समस्त रेंजो के स्टाफ द्वारा सतर्कता बनाये रखते हुए अपने समीपस्थ पक्षी बाहुल्य क्षेत्रों में नियमित गस्त की जा रही है। हालाकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एवियन इनफ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) का कोई भी मामला इस वन प्रभाग में प्रकाश में नहीं आया है। समस्त स्थानीय जनता से अनुरोध है कि अगर कहीं पर भी मृत पक्षी पाये जाते हैं तो इसकी सूचना तुरन्त वन विभाग अथवा पशुपालन विभाग को दें तथा इन पक्षियों से दूरी बनाये रखें।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ के इस इलाके में लाठी-डंडों से पीट- पीट कर युवक की हत्या

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
