हल्द्वानी: मुखानी से 4 अक्टूबर से लापता नाबालिक छात्रा से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा स्कूल को निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। जहां परिवार वालों ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई है। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद किया इसके बाद छात्रा ने खुलासा करते हुए बताया की दिल्ली में उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया जहां पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पांच लोगों ने उसके साथ दिल्ली के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस ने दिल्ली के होटल से सीसीटीवी फुटेज और होटल में दी गई आईडी की मदद से पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।उधर नाबालिग के बयान और मेडिकल मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं। सीईओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मुखानी थाने में नाबालिक छात्रा की गुमशुदा की दर्ज थी जहां पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगी हुई थी। 5 दिन पहले छात्रा को बरामद किया गया है। जांच पड़ताल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिल्ली मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
हल्द्वानी : प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संडे रहा रोमांच से भरपूर, KPL में नैनीताल का जलवा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पनचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर DM रयाल सख्त, दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
उत्तराखंड : पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : शहर में यहां वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड : देहरादून में हिन्दू सम्मेलन, सीएम धामी ने कही बड़ी बातें
उत्तराखंड : बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल
उत्तराखंड: लाल चावल की बढ़ती मांग से खुश किसान, बाहर राज्यों से आ रहे ऑर्डर 

