- शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों का वाहन हुआ हादसे का शिकार,6 बच्चे हुए घायल।
आदिबद्री (गैरसैंण)- स्कूली बच्चों से भरी बुलेरो गाड़ी बेडी-छिमटा मोटर मार्ग पर कोली गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बुलेरो वाहन में 10 से अधिक बच्चे सवार थे।जिनमें से 6 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हो गए। जिनको उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया गया जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा के छात्र थे,जो कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर पलट गया।
गैरसैंण विकास खंड के आदिबद्री तहसील से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। जिसमें छह बच्चे घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन जो इंटर कॉलेज सिलपाटा के कक्षा 12 के बच्चो व एक शिक्षक को लेकर स्कूल टूर पर कालेश्वर व नंदप्रयाग मंदिर में जा रही थी, जो ग्राम-छिमटा गधेरे के पास सड़क पर पलट गयी, जिसमें 06 बच्चो को हल्की चोट आयी है। घायल बच्चो को वाहन में बैठे शिक्षक द्वारा दूसरी गाड़ी से उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना में घायल एक छात्र को अल्ट्रासाउंड के लिए CHC कर्णप्रयाग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है। अन्य सभी बच्चों की स्तिथि सामान्य बताई गई है। वहीं बच्चों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
