गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, गोलियां और कफ सिरप बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2026 में उत्तराखण्ड राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की बरामदगी मानी जा रही है।
मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), पुत्र बनवारी लाल, निवासी वार्ड नं. 01, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बरामदगी का विवरण
संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ, ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोर से निम्न प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं—
9416 कैप्सूल (Dicyclomine HCI, Tramadol HCI एवं Acetaminophen)
1300 टैबलेट (Alprazolam 0.5 mg)
51 बोतल प्रतिबंधित Codeine युक्त कफ सिरप
अभियान के तहत सख्त निर्देश
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत राज्य में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा नशा तस्करी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को दें।
एसटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536
कार्रवाई में शामिल टीमें
एसटीएफ टीम:
निरीक्षक विकास चौधरी
उ.नि. विपिन चन्द्र जोशी
उ.नि. कृष्ण गोपाल मठपाल
कां. जीतेन्द्र कुमार
किशन चन्द्र (टेक्निकल हैंड)
ड्रग इंस्पेक्टर: निधि शर्मा
कोतवाली गदरपुर टीम:
उ.नि. नरेश चन्द्र पंत
कां. दिनेश रावत
कां. दिनेश विष्ट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

