डीजे में डिस्को पर महाभारत… बारातियों में खूनी संग्राम, एक की मौत, कई घायल
उत्तराखंड में मामूली बात को लेकर बारातियों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना हरिद्वार जिले के लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के रायसी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पथरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ गांव से रायसी गांव में बारात आई थी, जहां डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के बीच मामूली झगड़ा हो गया। बाद में, एक गुट ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया, और लाठी-डंडों से हमले में कई लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पथरी थाना पुलिस को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

