Haldwani News – रामलीला कमेटी बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। जिसमें सह संयोजक मदन मोहन जोशी ने बताया कि कमेटी भंग होने के सात साल बाद भी कमेटी के चुनाव नहीं कराए गए हैं।2016 में प्राचीन रामलीला कमेटी को भंग किया गया था तब से सिटी मजिस्ट्रेट (रिसीवर) की ओर से इसका संचालन किया जा रहा है। बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्र दिया है लगभग 140 सालों से कमेटी सभी हिंदू वर्गों की ओर से संचालित की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कमेटी के संविधान के अनुसार अभी तक चुनाव हो जाने चाहिए थे।
पार्किंग से होने वाली लाखों रुपये की आय का कोई लेखा जोखा नहीं है। आय-व्यय की ऑडिटिंग होनी चाहिए। बताया कि समिति के संयोजक संतोष कबड्वाल ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसमें जिलाधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म सोसाइटी एंड चिट्स नैनीताल, सिटी मजिस्ट्रेट (रिसीवर), मुख्य नगर आयुक्त को पार्टी बनाया गया है जिसको लेकर याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बनौली ने बताया कि कुछ षड़यंत्रकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से कमेटी पर अवैध ट्रस्ट बनाकर अनधिकृत रूप से कब्जा कर उसकी बहुमूल्य संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बाइट – मदन मोहन जोशी,सह संयोजक, श्री रामलीला कमेटी बचाओ संघर्ष समिति
बाइट – त्रिलोक बनौली, पूर्व अध्यक्ष, श्री रामलीला कमेटी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
