Haldwani News: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है जहां लालकुआं में रेलवे भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों को रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा था। इस दौरान एक सांप निकल गया ।जहां अतिक्रमण टूटने से एक व्यक्ति बौखलाया जो नशे की हालत में था फिर क्या युवक ने सांप को पकड़ उसके मुंह को खा गया। लोग युवक को यह नहीं करने का मना भी कर रहे थे लेकिन युवक ने लोगों की एक नहीं सुनी और अपने मुंह में सांप के मुंह को चबाकर खा गया।
सांप के मुंह को चलाने के बाद युवक ने सांप को फेंक दिया। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। गनीमत रही कि सांप का जहर युवक के शरीर में नहीं गया और युवक बच गय। युवक का नाम कमलेश बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस दौरान युवक ने सांप को खाया उस दौरान नशे की हालत में था थोड़ी देर बाद सांप की मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं वीडियो की जांच की जा रही है।युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पहले सांप को अपने हाथों से पकड़ता है और उसका मुंह पकड़ कर मुंह सीधे अपने मुंह में डालकर उसको चबा जाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 

