लालकुआं- प्रवासी उत्तराखण्डवासियों व राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत डेरी क्षेत्र में दूधारू पशु क्रय हेतु 25 प्रतिशत अनुदान व नगरीय क्षेत्रों में आंचल मिल्क बूथ स्थापना हेतु 20 प्रतिशत अनुदान में ऋण उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है । नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत व दुग्ध मंत्री धन सिह रावत के निर्देशन में उत्तराखण्ड में बहार से आ रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासियों व राज्य के बेरोजगार लोगो को कम लागत में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रदेश में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने हेतु राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना तथा गंगा गाय महिला डेरी योजना अंतर्गत 03 व 05 दूधारू पशुओं के क्रय हेतु 25 प्रतिशत अनुदान तथा विपणन व्यवस्था को सदुढ करने हेतु नगरीय क्षेत्रों में आंचल मिल्क बूथ स्थापना हेतु 20 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ।
अध्यक्ष मुकेश बोरा बताया कि सरकार के लक्ष्य के अनुरूप नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को स्वरोजगार के प्रति जागरूक एवं स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किये जा रहे है। श्री बोरा ने दुग्ध संघ अंतर्गत 01 लाख लीटर का अत्याधूनिक डेरी प्लान्ट हेतु 90.10 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत करने पर दुग्ध मंत्री डा0 धन सिह रावत का विषेष आाभर व्यक्त किया ।
उत्तराखंड- यहां संकट मोचन हनुमान कोरोना संकट के समय लोगों को दे रहे हैं यह शिक्षा (देखें वीडियो)
दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक अजय क्वीरा द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो की अर्थव्यवस्था को सुदढ करने हेतु समेकित सहकारी विकास परियोजना में 03 पशु यूनिट की 300 व 05 पशु की 178 यूनिट दूधारू पशु तथा गंगा गाय महिला डेरी योजना अंतर्गत 01 यूनिट की 45 दूधारू पशु क्रय किये जाने का लक्ष्य है जिससे दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होगे। तथा नगरीय क्षेत्रों में 50 आंचल मिल्क बूथ स्थापित किये जाने है। जिससे स्वरोजगार के साथ-साथ दुग्ध उर्पाजन में वृद्धि होगी वही आंचल मिल्क बूथ खुलने से उपभेाक्ताओं को उच्च गुणवत्ता का दूध एवं दुग्ध उत्पार्द उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगें।
इस दौरान भगत सिह कुमटिया संचालक मण्डल सदस्य, डी.पी.सिह सहायक निदेशक डेरी विकास, अमृत लाल श्रीवास्तव दुग्ध निरीक्षक, भाजपा नेता लक्ष्मण सिह खाती, नारायण सिह बिष्ट, दीपक जोशी मण्डल अध्यक्ष, डा0 रमेश कुमार व दुग्ध उत्पादक डी0के दुम्का आदि उपस्थित थे
उत्तराखंड- क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे एक और युवक की मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
