- संजय नगर में दिनदहाड़े चोरी, तीन घंटे की गैरमौजूदगी में लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए
लालकुआं : घरेलू समारोह में शामिल होने के लिए घर से कुछ घंटों के लिए निकली महिला के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने मकान के कई ताले तोड़कर साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद और एफडीआर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस वारदात से संजय नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय की निवासी पार्वती कोरंगा पत्नी प्रताप सिंह कोरंगा, जो कि अकेली रहती हैं, अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गई थीं। पार्वती कोरंगा के पति दिल्ली में कार्यरत हैं और उनके दो बेटे—एक विदेश (बहरीन) तथा दूसरा जयपुर में नौकरी करता है।
महिला सुबह करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थीं। जब वह दोपहर लगभग 2:30 बजे वापस लौटीं, तो देखा कि मुख्य द्वार समेत घर के सभी ताले टूटे हुए थे। घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से करीब साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद तथा कई एफडीआर चोरी हो चुकी थीं। यह देखकर वह स्तब्ध रह गईं और तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती 

