देहरादून :(बड़ी खबर) CM ने हल्द्वानी निगम सहित इन योजनाओं की दी वित्तीय स्वीकृति

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण किये जाने हेतु 95.84 लाख, कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून को भवन निर्माण आदि कार्यो हेतु 01 करोड़, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र हेतु Construction of 20 KLD Co-Treatment Plant to Fecal sludge and septage with sewage at existing 28 MLD STP योजना हेतु 236.51 लाख, जनपद चमोली की गोपेश्वर शाखा के अन्तर्गत मायापुर पेयजल योजना में आर.बी.एफ. नलकूप निर्माण हेतु 376.28 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अर्न्तगत विधानसभा क्षेत्र पौडी गढवाल के विकास खण्ड कोट में पालीखाल घमुण्ड चमोली मोटर मार्ग के सुदृढीकरण एवं डामरीकरण किये जाने हेतु 522.46 लाख, जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में तवाघाट-थानीधार मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य हेतु 355.95 लाख, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में कनालीछीना पीपली मोटर मार्ग के सांगडी से अम्बेडकर ग्राम लीमाटोडा मोटर मार्ग में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 387.75 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें