खौफनाक वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की नृशंस हत्या, अंतिम संस्कार से पहले हुई गिरफ्तारी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)- अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र के कनगढ़ी गांव में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मामूली विवाद में एक बेटे ने अपनी ही 71 वर्षीय मां की निर्मम हत्या कर डाली.आरोपी आनंद राम को राजस्व पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, मृतका गाऊली देवी पत्नी मूसीराम, अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थीं। बुधवार सुबह वह अपने बड़े बेटे आनंद राम के घर कुछ सामान देने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आनंद राम ने कुल्हाड़ी से उन पर कई वार कर दिए, जिससे गाऊली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आनंद राम गांव में अकेला था,जबकि उसकी पत्नी और बच्चे बाहर रहते हैं। जब परिवारजन गाऊली देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। छोटे बेटे गोपाल राम की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी आनंद राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कनगढ़ी और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि कोई बेटा इतना अमानवीय कैसे हो सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
