लालकुआं- लालकुआं नगर पंचायत में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कंपलेक्स ए आर एस सी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मद्देनजर 100 गरीबों को आवास आवंटित के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। मंच पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका और अन्य अतिथि गण बैठे थे। इस दौरान खचाखच भरे कार्यक्रम में उनका एक सवाल उठा कि आखिर इतने बड़े कार्यक्रम में सभासद कहां है क्योंकि जब पता चला तो एक भी सभासद कार्यक्रम में नहीं था, यानी यह माना जा रहा था कि 100 आवास आवंटन मामले में सभासद पूरी तरह असंतुष्ट हैं और कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे है।

इस दौरान लॉटरी प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने लॉटरी सिस्टम का भारी विरोध किया, भाजपा विधायक मोहन बिष्ट के मनाने के बाद भी वह नहीं माने, इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार सेतिया ने भी ईओ पर विधायक को गुमराह करने का आरोप लगाया। पूरा कार्यक्रम रुक गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले में नया मोड़ तब आया जब विधायक ने अधिशासी अधिकारी से पूछा कि आखिर सारे सभासद कहां है। जिस पर नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद और अधिशासी अधिकारी पूजा कुमारी ने विधायक को अवगत कराया कि सभी को आमंत्रण दिया गया था और सभी द्वारा इस आवंटन प्रक्रिया में सहमति जताई गई है। लेकिन कार्यक्रम में क्यों नहीं आए यह उनको भी नहीं मालूम। अब तक पूरे माहौल में एक बात निकलकर सामने आई थी कि सभी सभासद गरीबों को आवास आवंटन की लाटरी प्रक्रिया से नाराज है। इसीलिए बहिष्कार कर रहे हैं लेकिन नया मोड़ तब आया जब अधिशासी अधिकारी पूजा कुमारी ने सभी सभासदों का सहमति पत्र विधायक को दिखाया।

जिसके बाद विधायक मोहन बिष्ट ने पूरा मामला अपने हाथों में लिया और दूरभाष पर भाजपा समर्थित 1-2 सभासदों से बात भी की, उसके बाद देखते ही देखते सभासद दीपक बत्रा, राज लक्ष्मी पंडित, योगेश उपाध्याय, रंजो देवी के पति, पहुंचे उसके बाद विधायक ने अन्य अतिथियों की सर्वसम्मति से कार्यक्रम की लोगों को शांत करा कर फिर से शुरुआत की। पूरे कार्यक्रम में अब तक हीरो बने सभासद सहमति पत्र सार्वजनिक होने के बाद एक्सपोज हो गए। हालांकि नगर पंचायत ने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सभासदों के बावजूद पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी के साथ संपन्न कराया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
